फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाएंगे वार्षिकोत्सव और श्रीबालाजी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला चौंताला स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर में श्री बालाजी अध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार की बैठक में धूमधाम से मंदिर का वार्षिकोत्सव और श्री बालाजी जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। अधिष्ठाता पंडित वासुदेश शर्मा ने कहा कि 29 वें वार्षिकोत्सव और श्री बालाजी जयंती को लेकर सोमवार को महायज्ञ होगा। 15 से 20 अप्रैल तक प्रातकाल प्रतिदिन देव पूजन होगा। रात्री में वृंदावन से आई श्री राम-श्याम मंदिर की रास मंडल द्वारा श्री कृष्ण जन्म लीला का मंचन होगा। 16 अप्रैल को श्री नरसी भक्तिभात लीला का मंचन होगा। 17 अप्रैल को नंद गांव बरसाने की लठमार और फूलों की होली खेली जाएगी। 18 अप्रैल को राष्ट्र कल्याणार्थ मनोकामना पूर्ण अखंड श्री हनुमान चालीसा के 100 पाठ का अनुष्ठान होगा। 19 अप्रैल को बालाजी जन्मोत्सव पर मुख्य आयोजन होगा। 20 अप्रैल को जलकलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मुुकेश चौरसिया, पवन गोयल, विनय जिंदल, अशोक गुप्ता, मान सिंह जैन, योगेश गोयल, पंडित मनमोहन शर्मा, पंडित राकेश शर्मा, पंडित सुरेंद्र शर्मा, पंडित अजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें