फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारियों को मतदान के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारियों को मतदान के लिए दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को यहां रामपुर मनिहारान क्षेत्र के जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पीठासीन अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय पाली में मतदान हेतू प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के बारे में इंजीनियरों ने जानकारी दी।
दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में रामपुर मनिहारान विधानसभा के छह जोनल और सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग आफिसर एसडीएम के नेतृत्व में मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। रिटर्निंग आफिसर एसडीएम दीप्ती देव यादव ने कहा कि वह मतदान को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर लें। यदि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के बारे में उनके सामने कोई समस्या आ रही है तो वह इस प्रशिक्षण शिविर में उसके बारे में जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम के इंजीनियरों ने बैठक में मौजूद सभी प्रशिक्षणार्थियों को मशीनों को चलाकर दिखाया और मतदान के दौरान मशीनों से निकलने वाली पर्ची के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। रिटर्निंग आफिसर ने जानकारी दी कि मतदान के बाद उन्हें कैसे छह बिंदुओ पर कार्य करना है। इस दौरान तहसीलदार के अलावा पीठासीन अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें