फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने के लिए शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान करने के लिए शपथ दिलाई
विज्ञापन

सहारनपुर। लोक कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है।
सोमवार को गांधी पार्क के निकट स्थित प्रभु जी की रसोई के प्रांगण में लोगों को शपथ दिलाते हुए समिति के सचिव शीतल टंडन ने कहा कि सभी 11 अप्रैल को मतदान करने के साथ ही अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला व्यापार मंडल, जन चेतना सामाजिक संगठन, हैप्पी मार्निंग क्लब, नगर शांति समिति, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, कैंडल मार्च आदि संगठनों की ओर से लोगों को मतदान करने की शपथ दिला चुके हैं। इस दौरान पंकज गर्ग, कृष्ण लाल मिड्ढा, मुरली खन्ना, दिनेश सेठी, संजय भसीन, संजीव सचदेवा, प्रवीन चानना, ललित पोपली, कुलदीप धमीजा, संजय कर्णवाल, रम्मी धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अर्चना ग्रामोद्योग सामाजिक संस्थान और समाज कल्याण युवा संस्था की ओर से मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। चिलकाना रोड स्थित एक सभागार में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि महेश नारंग और वेदप्रकाश पोपली ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार के साथ ही कर्तव्य भी है। इसमें अर्चना कश्यप, नीना धींगड़ा, शमीम, आयशा, शाह हारुन मलिक, अनुज गर्ग आदि ने भी विचार रखे। इसमें प्रीति सैनी, शालिनी सैनी, उर्वशी सैनी, सना, शब्बू रानी, तब्बसुम, अंजुम, जीनत कौसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें