फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, तैयारियां दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आज होगी, जिसके लिए जनपद में 28 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 14,500 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दिल्ली से अधिकारियों की टीम पहुंची है। परीक्षा की सभी तैयारियां शनिवार को ही पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं पाइनवुड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजीव जैन ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जिसमें प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगी, जिसमें उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा दिल्ली से अधिकारी पहुंचे हैं। प्रत्येक केंद्र पर ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र और पेन, पेंसिल के अलावा कोई भी अन्य सामग्री परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों से सौ मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की सभी दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें