फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के घर से लाखों का सामान चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ब्रह्मपुरी कालोनी रेलवे रोड निवासी राकेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर दो महिलाओं समेत सात लोगों पर शाहपुर में स्थित मकान के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपये का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा शिखर दीप दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में वकील है। जून माह में बेटे ने नये मकान में शिफ्ट होने के कारण पुराना घरेलू सामान को शाहपुर गांव में स्थित दो मंजिला मकान में रखवा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 31 अगस्त की रात्रि ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी वीरेंद्र कुमार, अमरीश, मोहन, संगीता, बेबी, रोहित और मोहित ने षड्यंत्र के तहत मकान के ताले तोड़ दिए और वहां रखा लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। राकेश कुमार के मुताबिक उसे घटना की जानकारी 2 सितंबर को उस समय हुई जब वह मकान पर पहुंचा और ताले टूटे हुए देखे। पुुलिस ने राकेश की तहरीर पर सातों लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शोभायात्रा में शामिल झांकी, अखाड़े व बैंडबाजे सम्मानित
देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा में शामिल हुईं झांकियों को सम्मानित किया। साथ ही पुलिस व्यवस्था चौक चौबंद बनाए रखने पर सीओ को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नगर के शालू मार्केट चौक पर नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में झांकियों, अखाड़ों और बैंडबाजों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान अरुण गुप्ता ने कहा कि यह शोभायात्रा नगर की शान और हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। संयुक्त प्रदेश महामंत्री दीपक राज सिंघल ने सीओ सिद्धार्थ को सम्मानित किया। इस मौके पर विनोद जैन, राकेश सिंघल, विवेक तायल, गजराज राणा, विकास पुंडीर, रविंद्र चौधरी, राजन छाबड़ा, राकेश मित्तल, इशान गौड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें