फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 48 हेक्टेयर में होगी औषधीय खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्य आयुष मिशन के तहत जनपद में वर्ष 2018-19 में 48 हेक्टेयर क्षेत्रफल में औषधीय फसलों की खेेती के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसमें एलोवेरा, अश्वगंधा, तुलसी, सर्पगंधा और सतावर आदि औषधीय फसलें शामिल हैं।
विज्ञापन

औषधीय खेती को जनपद में बढ़ावा देने के लिए राज्य आयुष मिशन के तहत किसानों को अनुदान दिया जाएगा। जनपद को 48 हेक्टेयर रकबे में औषधीय फसल की खेती करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें एलोवेरा, अश्वगंधा, तुलसी, सर्पगंधा और सतावर की खेती शामिल हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि किसानों को एलोवेरा पर 18670 रुपये प्रति हेक्टेयर, अश्वगंधा पर 10980 रुपये प्रति हेक्टेयर, तुलसी पर 13180 रुपये प्रति हेक्टेयर, सतावर पर 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर और सर्पगंधा पर 45750 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा।
जनपद को अनुदान के लिए दिया गया लक्ष्य
औषधीय फसल रकबा हेक्टेयर में
एलोवेरा 25
अश्वगंधा 12
तुलसी 05
सर्पगंधा 03
सतावर 03

जिले के किसान पहले से ही औषधीय फसलों की खेती कर रहे हैं। इस खेती में किसानों को अन्य परंपरागत फसलों से अधिक मुनाफा होता है। राज्य आयुष मिशन के तहत जनपद को 48 हेक्टेयर में औषधीय फसलों की खेती कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें किसानों को अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें