सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
सहारनपुर। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित कराई जा रही सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 आज जनपद के 33 केंद्रों पर होगी। इसमें 14 हजार 976 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा एक ही पाली में होगी, जिसका समय पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ बजे तक रहेगा।
डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों की साफ-सफाई, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, शौचालय दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा संबंधी तमाम सामग्री सुरक्षित तरीके से पहुंचा दी गई। कोई भी अभ्यर्थी किसी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट आदि की दुकान नहीं खुलेगी। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। गेट पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी। अभ्यर्थियों के मोबाइल और प्रतिबंधित सामग्री को एक अलग कमरे में रखने की व्यवस्था की गई है। दृष्टिहीन अभ्यर्थियों को लेखक उपलब्ध कराए जाएंगे, मगर लेखक कर योग्यता 12वीं से अधिक न हो।