डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का प्रदर्शन
सहारनपुर। विभिन्न मांगों केे मनवाने और समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने शासन और विभागीय अफसरों पर शिक्षक हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मांगे न माने जाने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर पहुंचे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील पुंडीर ने बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम धरना और प्रदर्शन हैं। शिक्षकों की भारी संख्या इस बात का प्रतीक है कि वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी अधिकारी को सौंपा गया। धरने में अनिल शर्मा, हरीपाल सिंह, नेत्रपाल सिंह, अभ्भन सिंह, ब्रिजेश पुंडीर, डॉ. सादाराम, कमल सिंह, जवाहर सिंह, डॉ. राजकुमार, वीके अग्रवाल, सिम्मी बजाज, सुषमा राजपूत, प्राची रावत, ऋषिपाल, रविंद्र पंवार आदि शामिल रहे।
----
संगठन की प्रमुख मांग
- वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन और समान सेवा शर्तें तथा अंतरिम रूप से 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाएं।
- वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलें।
- शिक्षकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मिलें।
- वर्ष 1998 में हड़ताल अवधि का कटा हुआ वेतन को ईएल में समायोजित कर अवमुक्त किया जाएं।
- प्राइमरी के वेतन की ग्रांट को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की ग्रांट के साथ भेजा जाएं।
- कंप्यूटर शिक्षकों को स्थायी शिक्षक के रूप में माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त किया जाएं।
- व्यवसायिक शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा देकर पूर्ण वेतनमान दिया जाए आदि।