फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है भाजपा सरकार: रूद्रसेन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान विरोधी है भाजपा सरकार: रूद्रसेन
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी साबित हो रही हैं। सरकारों की उदासीनता के चलते आज किसान बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने सरकार से समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों के मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड के आदर्श विहार में सपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित बैठक में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को समय गन्ना मूल्य दिलाने में विफल साबित हो रही है। समय से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से साफ हो गया कि किसान भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ तो सपा आंदोलन करेगी। प्रवीण बांदूखेड़ी, सहदेव गुर्जर, शहजाद, अमित सिरोही, विकास, मिंटू धारकी, महावीर सिंह, बलेंद्र सिंह, सेठपाल सिंह, राजेश चेयरमैन, वीरेंद्र तोमर, सितम सिंह, भगत सिंह, विनोद ननवाखेड़ी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें