फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, रोडवेज की 70 बसों के एक साल से पहिए जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की 70 बसों के एक साल से पहिए जाम
विज्ञापन


सहारनपुर। सरकार के परिवहन निगम में सुधार के दावों के बीच सहारनपुर क्षेत्र में रोडवेज की 70 बसों के पहिए एक साल से जाम है, उसकी वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं है। बल्कि संविदा परिचालकों की कमी है। निसंदेह इन बसों के संचालन से मार्गों पर सुविधा बढ़ने के साथ निगम की आय में बढ़ोत्तरी होगी। गंभीर बात यह है कि बसों के नहीं चलने से कई करोड़ की चपत लगने के बाद भी निगम मुख्यालय संविदा परिचालक भर्ती की अनुमति देने को तैयार नहीं है। करीब 321 संविदा परिचालकों की कमी के चलते क्षेत्र की सात डिपो का यही हाल है।
विज्ञापन

सहारनपुर क्षेत्र की सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, छुटमुलपुर, शामली, खतौली और गंगोह डिपो में दिसंबर 2016 के बाद से संविदा परिचालकों की अनुमति नहीं मिल पाई है। इस कारण रोडवेज बसों के सापेक्ष परिचालकों की कमी है। इस साल मार्च माह में संविदा परिचालकों की कमी का आंकड़ा 321 तक पहुंच गया है। अगस्त 2017 से क्षेत्रीय प्रबंधक कई बार परिवहन निगम के आला अफसरों से लिखापढ़ी में संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए अनुमति मांग चुके हैं। अप्रैल माह में क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार की तरफ से परिवहन राज्यमंत्री के निजी सचिव को पत्र भेजकर बताया कि सहारनपुर क्षेत्र में संविदा परिचालक नहीं होने से एक साल से 70 रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है, जो बेहद चिंता का विषय है। इतनी बड़ी संख्या में बसों का संचालन नहीं होने से जहां निगम को आर्थिक हानि हो रही है, वहीं मार्गों पर यात्रियों को असुविधा हो रही है। अब यह देखना है कि रोडवेज बसों के नहीं चलने से हो रही हानि को लेकर परिवहन निगम के अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद कब तक टूटती है।
विज्ञापन

किस डिपो में कितनी कमी
सहारनपुर-112
मुजफ्फरनगर-103
छुटमुलपुर-36
खतौली-36
शामली-16
गंगोह-19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें