फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने पूछा, मच्छर तो नहीं करते परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी ने पूछा, मच्छर तो नहीं करते परेशान
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेेश के डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार शाम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के परिवार से उनकी समस्याएं पूछीं। डीजीपी ने पूछा कि क्या सफाई व्यवस्था अच्छी है। किसी तरह की परेशानी तो नहीं है। सरकारी आवास में मच्छर परेशान तो नहीं करते हैं। व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर डीजीपी ने संतोष व्यक्त किया।
डीजीपी ओपी सिंह शनिवार की शाम पांच बजे देहरादून से सड़क मार्ग से अपने काफिले के साथ पुलिस लाइन पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। डीजीपी ने किड्स प्ले रूम, मेस, डीसीआरबी कार्यालय, अस्पताल, औषधि केंद्र, मेंस पार्लर सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी की नजर सरकारी आवासों पर पड़ गई। अपने आवास के बाहर खड़ी पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाओं को देखकर डीजीपी ने उनसे समस्याएं पूछीं। डीजीपी ने सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, कूड़ा निस्तारण आदि के बारे में जानकारी ली। डीजीपी ने पूछा कि सरकारी आवास में मच्छर तो परेशान नहीं करते है। किसी प्रकार की कोई समस्या है तो बताएं। महिलाओं ने डीजीपी को बताया कि किसी तरह परेशानी नहीं है। पुलिस लाइन की व्यवस्था देखकर डीजीपी ने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन
सहारनपुर। पुलिस लाइन में डीजीपी ओपी सिंह ने नवनिर्मित गेस्ट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने विजिटर बुक में एंट्री की। डीजीपी ने गेस्ट हाउस के एक-एक कमरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसएसपी की तारीफ
सहारनपुर। डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन की बेहतर व्यवस्था देखकर एसएसपी बबलू कुमार की तारीफ की। डीजीपी ने कहा कि सहारनपुर पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं अच्छी मिली हैं। जो थोड़ी बहुत कमियां उन्हें जल्द ठीक कर लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें