फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 95 क्रय केंद्रों पर होगी गेंहू की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 95 क्रय केंद्रों पर होगी गेंहू की सरकारी खरीद
विज्ञापन


सहारनपुर। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए जिले में 95 सरकारी गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद की शुरुआत एक अप्रैल से मानी जाती है। हालांकि वेस्ट यूपी में गेहूं की कटाई ही 15 अप्रैल के आसपास जोर पकड़ती है। लेकिन सरकारी स्तर पर क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से ही गेहूं खरीद के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल रखा है।
इन क्रय केंद्रों पर बोरे, बैनर, इलेट्रानिक मीटर, झरना आदि की व्यवस्थाएं की गई हैँ। हालांकि जिले में गेहूं की कटाई 15 अप्रैल के बाद ही जोर पकडती है। इसके बाद ही सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर किसान पहुंचता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गेहूं खरीद के तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन


इन क्रय केंद्रों पर होगी सरकारी खरीद
सहारनपुर नवीन मंडी स्थल, देवबंद नवीन मंडी स्थल, रामपुर मनिहारान नवीन मंडी स्थल, नानौता, नकुड, गंगोह नवीन मंडी स्थल, सरसावा, नागल, छुटमलपुर, पुंवारका, साधन सहकारी समिति थरौली, मल्हीपुर, नल्हेडा गुर्जर, पुंडेन, सुनहैटी खड़खड़ी, नल्हेड़ा गाजी, मानकमऊ, घुन्ना, चमारी खेडा, टोपरी, भाउपुर, सरकडी शेख, देवला, रंडौल, हलवाना, न्यामतपुुर, बरौली, कलसिया, कुर्डीखेडा, कादरपुर, हरिपुर, सढौली कदीम, कांसेपुर, भायला, बास्तम, अंबेहटा शेख, पीसीएफ देवबंद, गंझेडी, दुगचाडा, मंझौल जबरदस्तपुर, एफएसएस नागल, गांगनौली, चंदेना कोली, डधेडा, पीसीएफ नागल, सोना अर्जुनपुर, एफएसएस रामपुर मनिहरान, मिर्जापुर अंबेहटा, मियानगी, पीसीएफ रामपुर, अनंतमऊ, एफएसएस नानौता, बडगांव, मोरा, बाधी, अंबेहटा पीर, झबीरण एट ढकदेवी, अध्याना, रणदेवा, टाबर, फंदपुरी,तीतरो, बीनपुर, लखनौती सुखेडी, रंधेडी, पटनी, बुढढाखेडा, दासेवाला, चिलकाना, रघुनाथपुर, दुमझेडा, रायपुर, आल्हणपुर, इब्राहिमपुरा, समसपुर, अलीपुरा, बुढढाखेडा एट ढालाचौरा, कैलाशपुर एट नवादा, पुंवारका एट लखनौती, छुटमलपुर एट भैंसराव, घाटेडा, अहमदपुर, पहांसू, जंधेड़ा, एसकेवीएस रामपुर मनिहरान, सढ़ौली हरिया, जानखेड़ा, सलारपुर, एसकेवीएस गंगोह, अगवानहेडा।
विज्ञापन

---------------
जिले के सभी क्रय केंद्र एक अप्रैल से गेहूं खरीद करने के लिए तैयार है। वहां पर बैनर, इलेक्ट्रानिक मीटर, झरना,बोरी सहित अन्य व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं। बोरों की एक रैक रेलवे के माध्यम से कलकत्ता से आ रही है। सभी क्रय केंद्रों पर गेहूूं खरीद की तैयारी पूरी है।
- प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें