फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल में गड़बड़ी के चलते देवबंद में घंटाभर जाम रहे ट्रेनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नल में गड़बड़ी के कारण देवबंद में घंटाभर जाम रहे ट्रेनों के पहिये
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर शनिवार को सिग्नल में आई तकनीकी खराब के कारण घंटे भर तक कई ट्रेनों के पहिये जाम रहे। जिसके चलते यात्री परेशान रहे। जबकि रेल अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार करते रहे।
विज्ञापन

सहारनपुर के रास्ते देवबंद आने वाली इंदौर एक्सप्रेस व अंबाला पैसेंजर ट्रेन शनिवार की सुबह घंटाभर तक स्टेशन व आउटर पर खड़ी रही। जिस कारण मुसाफिरों ने रेलवे लाइनों में टहलकर अपना समय पास किया। सबसे अधिक परेशानी ड्यूटी और कॉलेज जाने वाले छात्रों को उठानी पड़ी। पैसेंजर ट्रेन को आउटर से पीछे लौटाकर नॉन स्टॉप ट्रैक पर लिया गया। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस भी स्टेशन पर आ गई। जिसे प्लेटफार्म नंबर-दो रोका गया। बताया कि देवबंद व रोहाना के बीच में ट्रैक पर सिग्नल में अचानक गड़बड़ी आ गई थी। जिसे संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा दुरुस्त कर ट्रेनों का संचालन आरंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें