फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यवीर बने जिला पंचायत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत कर्मचारी संघ के सर्वसम्मति से हुए चुनाव में सत्यवीर सिंह को अध्यक्ष चुना गया। जबकि सुनील पंवार को संगठन का संरक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी की अध्यक्षता में हुए चुनाव में राजेंद्र प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार को उपाध्यक्ष, सौरभ तोमर को मंत्री, अरुण सैनी को कोषाध्यक्ष और नीटू सिंह को संप्रेक्षक बनाया गया है। मो. शोएब, सलीम, बसंता, अमित एवं योगेंद्र कुमार को संगठन मंत्री, राजन कुमार एवं श्रवण कुमार को उप संगठन मंत्री चुना गया। जबकि कार्यकारिणी में सुशील कुमार, सुशील पुंडीर, राजकुमार, पंकज कुमार, गौरव कुमार को रखा गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष प्रमोद बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें