फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने अवैध टावर सील कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण ने अवैध टावर सील कराया
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने दिल्ली रोड स्थित अनुपम विहार कॉलोनी में अवैध रूप से लगाया गया मोबाइल टावर सील किया। आबादी के बीच लगे इस टावर की शिकायत लगातार विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को मिल रही थी।
विज्ञापन

कॉलोनी में करीब 150 वर्ग मीटर भूखंड पर मोबाइल कंपनी का टावर लगा है। स्थानीय लोग पहले दिन से टावर लगने का विरोध कर रहे थे। शिकायतों के बाद विकास प्राधिकरण ने इसकी जांच कराई। जांच के बाद टावर सील करने का निर्णय लिया गया। टावर की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से भी की गई थी। प्राधिकरण अधिकारियों ने 21 सितंबर को एसएसपी को पत्र लिखकर टावर सील करने के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की थी। मंगलवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर टावर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें