फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने राजनीतिक दलों की बैठक ली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने राजनीतिक दलों की बैठक ली
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पीके पांडेय ने निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की समय सारिणी एवं नियुक्त किए गए अधिकारियों के नाम, पद और क्षेत्र के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों को अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट यानी बीएलओ नियुक्त कर उसकी सूची संबंधित एसडीएम को सौंपने को कहा। यदि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने, संशोधन कराने, नाम कटवाने या मतदान केंद्र आदि के संबंध में कोई शिकायत है तो वह संबंधित एसडीएम से करें। जिससे समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा एडीएम-प्रशासन एसके दुबे और सभी एसडीएम और तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें