पुनरीक्षण के लिए जोनल और सेक्टर ऑफिसर नियुक्त
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय) पीके पांडेय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। इसमे ंनिर्वाचक नामावलियों को तैयार करने, घर-घर जाकर पुनरीक्षण कराने तथा अद्यतन बनाये रखने के लिए जोनल और सेक्टर आफिसरों की नियुक्ति की गई है। इसमें नगर निगम के अधिशासी अभियंता आलोेेक श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (जलकल) एएन श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गीताराम, सहायक चीनी आयुक्त चंदन कुमार वर्मा को जोनल आफिसर नियुक्त किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी हर्षवर्धन, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अखिलेश गुप्ता, एसडीए के सहायक अभियंता शम्शुल दोहा, नगर शिक्षाधिकारी सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रुप बसंत सिंह, एबीएसए बलियाखेड़ी प्रदीप कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्णपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक इंद्रजीत यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी, भूमि संरक्षण अधिकारी रामजतन सिंह, सीडीपीओ राम सेवक यादव, और ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक मणिकांत कुमार केे सेक्टर आफिसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बीएसए रामेंद्र सिंह, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर ओमकार सिंह, डीआईओएस रविदत्त को आरक्षित जोनल आफिसर तैनात किया गया है। एसडीए के सहायक अभियंता सुनील कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आरएस खोखर, एडीसीओ ललित मोहन और एसडीएसओ योगेंद्र कुमार को आरक्षित सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है।