फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण के साथ पर्यावरण
विज्ञापन

संरक्षण का संकल्प दिलाया

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयुष मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

डा. सैनी ने रामपुर मनिहारान शिवपुरी कालोनी में पौधरोपण कर कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। तभी हम अपने प्रदेश को हरा भरा बना सकते हैं। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी और ग्राम प्रधान डा. ब्रजपाल के नेतृत्व में गांव जगरौली में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर रामपुर मनिहारान ग्रामीण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी जसबीर सिंह, प्रमोद कौशिक, जिला पंचायत सदस्य डा. किरनपाल, दीपक सैनी, राकेश गांगुली, ऋषिपाल चौहान, ओमपाल पंवार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें