फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों को लेकर भी भ्रम में रेलयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों को लेकर भी भ्रम में रेलयात्री
विज्ञापन


सहारनपुर। सहारनपुर-मेरठ रेल लाइन के दोहरीकरण का काम शुरू हो गया है। इसकी वजह से अनेक महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। अनेक ट्रेनों को रद कर दिया गया है। तीन जुलाई को नौचंदी एक्सप्रेस और कटरा स्पेशल ट्रेन के रद रहने की घोषणा की गई है। हालांकि दो जुलाई को बांद्रा टर्मिनल के रद रहने की घोषणा की गई थी, मगर उसके बावजूद वह आई। ऐसे में यात्री भ्रमित रहे।
रेलवे चार्ट के अनुसार लाइन के दोहरीकरण के कारण इलाहाबाद से सहारनपुर और सहारनपुर से इलाहाबाद के लिए चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन जुलाई से 14 जुलाई तक रद रहेगी। दूसरी ट्रेन आनंद विहार-कटरा स्पेशल ट्रेन के भी तीन जुलाई को रद रहने की बात कही गई है। यह ट्रेन दोनों ओर से चार, सात, आठ, दस, 11, 14 और 15 जुलाई को भी रद रहेगी। इनके अलावा दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस और अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस चार से 14 जुलाई तक रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून से बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस चार से 16 जुलाई तक रद रहने की बात कही गई है। लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस, हरिद्वार एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर एमईएमयू, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस भी कल यानी चार जुलाई को रद रहेंगी। उधर, स्टेशन अधीक्षक जवाहर सिंह ने बताया कि गाड़ियों के रद रहने के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जो भी चार्ट जारी किया गया है वह मेरठ से किया गया है। ऐसे में मेरठ के अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें