फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चो को स्कूल भेजने के लिए 40फीसदी अभिभावक तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए 40 फीसदी अभिभावक तैयार हैं। इसकी रिपोर्ट भी माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जा चुकी है। अब परिषद के निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के शांत होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यालयों को खोलने पर विचार कर रही है। पहले कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं को चलाने की तैयारी है। इसके लिए परिषद सचिव ने बीते दिनों पत्र जारी किया था। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को कॉलेजों के माध्यम से अभिभावकों की सहमति लेकर परिषद को भेजने के आदेश दिए थे। ऐसे में समस्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के माध्यम से कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों से लिखित सहमति ली गई। जनपद में 40 फीसदी से अधिक अभिभावकों ने लिखित में सहमति दी है, जो अपने बच्चों को विद्यालय भेजने को तैयार हैं, मगर कोरोना से बचाव की शर्तों के पालन के साथ। अभिभावकों की लिखित सहमति परिषद को कई दिन पहले भेजी जा चुकी है, मगर जवाब में कोई नया आदेश परिषद सचिव ने अभी तक जारी नहीं किया है। विभागीय अधिकारियों और शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों को भी नए आदेश का बेसब्री से इंतजार है।
डेढ़ लाख से अधिक है बच्चों की संख्या
जनपद में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक है। इनमें दसवीं और 12वीं के विद्यार्थी करीब 73000 हैं, जबकि शेष कक्षा नौ और 11 के हैं। यह विद्यार्थी यूपी बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के हैं।
विज्ञापन

वर्जन
कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन के लिए अभिभावकों की सहमति का आंकड़ा परिषद को भेजा है। परिषद से अभी कोई नया आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे भी आदेश जारी होंगे, उनका अनुपालन किया जाएगा। - डॉ. अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें