फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सांसद के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

विज्ञापन
हकीकतनगर रामलीला मैदान पर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान और अभिभा? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ 38 दिन का धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। फीस माफी को लेकर चल रहा अभिभावक संघर्ष समिति का धरना 38वें दिन बिना नतीजा निकले समाप्त हो गया। धरना दे रहे अभिभावकों को मिला केवल सांसद फजलुर्रहमान का आश्वासन। वहीं, कलेक्ट्रेट के घेराव का ऐलान किया गया था, जो कि कोविड संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया गया।
हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर लॉकडाउन की अवधि की फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में धरना चल रहा था। धरने को बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान, कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद, विधायक नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन, सपा नेता फहाद गाड़ा, फहाद सलीम, रालोद, वकीलों, व्यापारियों और कई सामाजिक संगठनों से समर्थन मिला। 28 अगस्त को कलेक्ट्रेट और जिलाधिकारी का घेराव करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह धरनास्थल पर कई संगठनों के लोग जुटे, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम स्थगित किया। शुक्रवार को धरने की अध्यक्ष करते हुए सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि उनकी जिलाधिकारी से वार्ता हो गई है। कोरोना की वजह से लोगों के रोजगार खत्म हुए हैं। अभिभावक फीस देने की स्थिति में नहीं है, लेकिन उन पर दबाव बनाया जा रहा है। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधनों की परेशानी का हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की केंद्र सरकार 20 हजार करोड़ रुपये का पैकेज देने का दावा करती है, तो उसमें बच्चों की फीस की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। भाजपा सरकारें सिर्फ जुमलेबाजी कर रही हैं। अभिभावकों की मांग जायज है, इसे वह लोकसभा में उठाएंगे। अध्यक्ष संजय वालिया ने सांसद के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। इसके बाद सभी ने संयुक्त रूप से धरनास्थल पर ही नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान राधेश्याम नारंग, चौधरी अय्यूब हसन, फरहाद गाड़ा, इंतखाब आजाद सहित कई लोगों ने विचार रखे। इस दौरान अरुण राणा, मुकेश तोमर, राजेश गुलाटी, नदीम कुरैशी, जयवीर राणा, अमित गुर्जर, रविंद्र तोमर, सलीम अख्तर, रविंद्र चौहान, नवीन त्यागी, रविंद्र पुंडीर, बलदेव चौधरी, राम वालिया आदि मौजूद रहे।

हकीकतनगर रामलीला मैदान पर ज्ञापन लेने पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी और मौजूद पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR

हकीकतनगर रामलीला मैदान पर सांसद के साथ धरना देते कई संगठनों के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें