फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़का वध लीला का मंचन

Sun, 11 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रही रामलीलाओं में सीता जन्म और ताड़का वध लीला का मनोहारी मंचन किया गया।  
विज्ञापन

श्रीराधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वावधान में गांधी पार्क में आयोजित रामलीला में रामजन्म और सीता जन्म लीला का मंचन किया गया।

जगदीश भंडारी के कुशल निर्देशन में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रधान जोगेंद्र सिंह, महामंत्री गुरदीप सिंह, हरीश शर्मा, प्रमोद वत्स, राकेश वत्स आदि मौजूद रहे। श्रीरामलीला जुबली पार्क में हरीश भटेजा के निर्देशन में रावण दिग्विजय और श्रीराम जन्म लीला का मंचन किया गया।

विवेक दुआ, राजकुमार नरूला, रम्मी धवन, साजन, प्रवीण तनेजा, नीरज कामरा, चंद्रमोहन, वीके ग्रोवर, हरप्रीत सिंह, सन्नी सेठी, अशोक खुंगर आदि मौजूद रहे। भारतीय कला संगम की ओर से रेलवे टीटू कॉलोनी में आयोजित रामलीला में सीता जन्म और ताड़का वध का मंचन हुआ। मुकेश दीक्षित, रम्मी धवन, भारत कर्णवाल ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, प्रबंधक राहुल त्यागी, संयोजक अशोक छाबड़ा, जसबीर मोघा आदि मौजूद रहे। भारतीय कला मंच की ओर से गोविंद नगर रामलीला में सीता जन्म और ताड़का वध का मंचन हुआ। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में राम और सीता जन्म लीला का मंचन किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. सीएस आनंद, डॉ. एके भल्ला, आरपी सिंह ने दीप जलाकर किया। नवीन गुलाटी ने भगवान राम की आरती उतारी। मानवीय कल्याण समिति की ओर से लेबर कॉलोनी स्थित रामलीला में रामजन्म लीला का मंचन किया गया। प्रधान संदीप रावत ने दशहरा महोत्सव पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


सुपर क्लब की ओर से नुमाइश कैंप गोपाल नगर में आयोजित रामलीला में सीता मंचन-ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। काका सूरी, बोबी सुखीजा, नितिन खुराना, सुधीर गुंबर, विकास खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें