फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 34 किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 34 किसानों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

सहारनपुर। फसल अवशेष जलाने पर किसानों पर हुई एफआईआर वापस लेने की घोषणा से जिले के 34 किसानों को राहत मिलेगी। जिले में गत वर्ष फसल अवशेष जलाने की 93 घटनाएं दर्ज हुई थी। इनमें से 34 किसानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी।
कृषि विभाग ने पराली सहित अन्य फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया, लेकिन फिर भी फसल अवशेष जलाए गए। गत वर्ष जिले में 34 किसानों के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें 16 किसानों की गिरफ्तारी तक हुई थी। इन किसानों पर जुर्माना लगाया गया और दो कंबाइन हार्वेस्टर भी प्रशासन भी जब्त किए थे। अब सीएम ने ऐसे सभी किसानों से एफआईआर वापस लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाएं नहीं मिट्टी में मिलाएं
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा का कहना है कि फसल अवशेष मिट्टी में मिलाने से जहां मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ती है, वहीं प्रदूषण पर भी अंकुश लगता है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष को यंत्रों की सहायता से खेत में मिलाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

फसल अवशेष जलाने की घटनाएं
तहसील ----------- घटनाएं
बेहट --------------- 15
सहारनपुर ---------- 29
नकुड़ ---------------29
रामपुर मनिहारान --12
देवबंद -------------- 08
नोट: कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर दर्ज कराए मुकदमे वापस लेने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई शासनादेश नहीं आया है। शासनादेश आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉक्टर राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें