फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों के लिए आ र्थिक सहायता मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने शासन प्रशासन से सड़क दुर्घटना के शिकार बने थानाभवन निवासी भाजपा नेता नरेंद्र सैनी एवं राजेश सैनी के आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। समाज के लोगों ने प्रदेश के गन्ना मंत्री से मिलकर परिजनों को सरकारी नौकरी दिलवाने की अपील की।
विज्ञापन

बता दें कि गंगोह में नानौता मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान निजी बस ने भाजपा नेता नरेंद्र सैनी, राजेश सैनी सहित तीन को कुचल दिया था। नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि राजेश सैनी ने इलाज के दौरान जौली ग्रांट में दम तोड़ दिया था। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सिंह सैनी अपने साथियों के साथ शुक्रवार को थाना भवन में उनके परिवार से मिले और सांत्वना दी। वहीं परिजनों के बीच पहुंचे उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलकर दोनों पीड़ित परिवारों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के साथ ही सरकारी नौकरी दिलवाने की अपील भी की गई। गन्ना मंत्री ने दोनों मांगों को समाज के सामने मानते हुए मौके पर मौजूद डीएम शामली को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष अमित सैनी, सभासद जनेश्वर सैनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. कांशीराम सैनी, सरपंच सुरेंद्र सैनी एवं डॉ. सोनू कुमार सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें