फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना से हड़कंप, झूठा निकला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। नकुड़ कोतवाली के गांव रणदेवा में मकान पर फायरिंग होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा मामले की जांच की। जांच में सूचना झूठी पाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात पुलिस को रणदेवा गांव मे एक मकान पर कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिली। सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा, अंबेहटा चौकी प्रभारी राजीव यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच की। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि छह दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों ने गांव के एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित के भाई ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की गई थी। कोतवाल ने बताया कि नामजद किए गए लोगों ने मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए पीड़ित पक्ष के लोगों पर अपने मकान पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। कोतवाल ने बताया कि जांच में फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें