फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और एमडीएच चेयरमैन ने भी सुनी रामकथा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। आचार्य शांतनु महाराज ने रामकथा में सोमवार को रघुवंश की माताओं के चरित्र का वर्णन किया। सातवें दिन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और एमडीएच के चेयरमैन महाशय धर्मपाल ने भी रामकथा का श्रवण किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और महाशय धर्मपाल के लिए मेपल्स एकेडमी के समीप हेलीपैड बनाया गया। जहां सुबह करीब 11 बजे दोनों स्पेशल हेलीकाप्टर से उतरे। जिनकी अगवानी क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह तथा डा. राजकुमार रावत ने की। उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद दोनों को गाड़ियों के काफिले के साथ रामकथा स्थल पर ले जाया गया। रामकथा में शांतनु महाराज ने कहा कि माता कौशल्या, जानकी और उर्मिला जैसी माताओं व बहनों के कारण हमारी धर्म संस्कृति सुरक्षित है। क्योंकि ऐसी माताओं ने अपने बेटों व भाइयों को तिलक लगाकर धर्म की रक्षा के लिए भेज दिया था। इस मौके पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगर निगम के चेयरमैन संजीव वालिया, संगठन मंत्री अजय कुमार, क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा, राहुल लखनपाल शर्मा, गजराज राणा, प्रमोद राणा, प्रवदिंर चौधरी, किरत सिंह, अंकित राणा, डा. उपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सनोज चौधरी, अनिरुद्ध त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें