फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर में निर्माणाधीन पुल को जोड़ने वाली सड़क बही

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। मूसलाधार बारिश से यमुना खादर में निर्माणाधीन पुल को जोड़ने वाली सड़क बह गई। पानी के तेज बहाव से सड़क की स्पोर्ट के लिए बनाए गए पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने मानकों के अनुरूप सड़क और पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गंगोह थाना क्षेत्र के दौलतपुर घाट और हरियाणा के जिला करनाल के शेरगढ़ टापू घाटों पर यमुना नदी में इंटरस्टेट क्नेकटीविटी योजना के तहत बनाए जा रहे पुल से जुड़ी सड़क पानी के तेज बहाव में बह गई। जबकि सड़क की बराबर में दोनों ओर सपोर्ट के लिए सीमेंट से बनाए गए पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। यमुना नदी में सड़क बहाने के बाद मौके पर ग्रामीणों की देखने के लिए भीड़ लगी थी। भाकियू नेता देशपाल सिंह, अरविंद चैधरी, जनेश्वर प्रसाद, लालू खान, अनवार चौधरी, महबूब चौधरी आदि ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क बारिश को नही सह पाई और वह यमुना नदी में बह गई। उन्होंने सड़क और पुल का निर्माण मानकों के अनुरूप कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, विभाग के जेई का कहना है कि निर्माण कार्य करने के लिए मिट्टी हटाई गई थी। इसी बीच बारिश हो गई। पानी के तेज बहाव के चलते सड़क बह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें