फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खोल सभा में भाजपा और संघ पर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकारों के विरोध में चलाए जा रहे पोल खोल कार्यक्रम की श्रंखला में सोमवार को कांग्रेस के महानगर कार्यालय पर पोल खोल सभा हुई। इसमें कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्र के निर्माण में संघ और भाजपा के योगदान को जीरो बताया। इतना ही नहीं, संघ पर अंग्रेजों के साथ मिले होने का भी आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव मुकेश चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद आज देश में सुई से लेकर हवाई जहाज का निर्माण होना, सैन्य क्षेत्र में भारत का दुनिया में महाशक्ति के रूप में सामने आना, तमाम एम्स और आईआईटी की स्थापना तथा आज हर व्यक्ति यहां तक कि बच्चे-बच्चे के हाथ में स्मार्ट फोन होना, घरों में एलईटी टीवी और कंप्यूटर होना सब कांग्रेस की देन है। पूर्व की पांच साल और वर्तमान की चार साल की सरकार में भाजपा ने एक स्कूल या अस्पताल तक नहीं खोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके नेता चुनाव से पहले किए गए वादों पर खतरे नहीं उतरे हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए कुर्बानी दी हैं। पंडित नेहरू के परिवार के 11 सदस्यों ने जेल काटी है। मगर संघ या भाजपा ने देश के लिए कुछ नहीं किया। कहा कि देश का भला हिंदू और मुस्लिम एकता से हो सकता है। महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद, नरेंद्र शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में धर्मपाल जोशी, राव शाहिद, राव जाहिद, राजकुमार, प्रवीण मास्टर, वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें