फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा कार्य में सेवाभाव रखें चिकित्सक: पद्मश्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री डॉ. रविकांत ने कहा कि चिकित्सा एक पेशा है, मगर यह पेशा दूसरों की जिंदगी बचाने वाला है, जिसमें सेवाभाव होना बेहद जरूरी है। वह रविवार की देर शाम आईएमए भवन में डॉक्टर-डे पर आयोजित जोर्जियन मीट में मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नैना मिगलानी ने डॉ. रविकांत के बारे में बताया कि वह 35 वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिनमें 20 वर्ष तक मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली में सेवा देना, केजी मेडिकल यूनिवर्सिटी में तीन साल तक वाइस चांसलर के पद पर काम करना और अब एम्स ऋषिकेश में निदेशक के पद पर कार्य करना प्रमुख है। जोर्जियन मीटर की अध्यक्षता हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके मक्कड़ ने की। कार्यक्रम में डॉ. एसएम गुप्ता, डॉ. एसके जैन, डॉ. रतन चंद्रा, डॉ. डीके तिवारी, डॉ. महेश गोयल, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. संजीव मिगलानी, डॉ. दीपक बंसल, डॉ. इंद्रा भार्गव, डॉ. एके सिंह, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. रजनीश सिंघल, डॉ. अजय सहगल, डॉ. नीलम गर्ग, डॉ. ममता अनेजा, डॉ. मीनाक्षी गर्ग, डॉ. सिम्मी, डॉ. विनोद पुंडीर, डॉ. जेके मनचंदा, डॉ. आईजे गुप्ता, डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय, डॉ. पुनीत खुराना आदि मौजूद रहे।
समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाएं चिकित्सक
सहारनपुर। डॉक्टर-डे पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आईएमए भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डीआईजी शरद सचान रहे। उन्होंने कार्यक्रम को सराहा और चिकित्सकों को अपने क्लीनिक और अस्पतालों में सीसीटीवी लगाने को कहा। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने चिकित्सकों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मोहन पांडेय ने अपनी बात रखी। विशिष्ट अतिथि रहे एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री डॉ. रविकांत को सम्मानित किया गया। डॉ. आरके गोयल, डॉ. आशा गोयल, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. जेके मनचंदा भी सम्मानित हुए। इस मौके पर डॉ. वीके सक्सेना, डॉ. अनीता जोशी, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. एसएम गुप्ता, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. सुरेश सिंघल, डॉ. केके मक्कड़, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. अवनीश सिंघल आदि मौजूद रहे। जगदीप कुमार----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें