फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल रोड बनाने को 30 तक का अल्टीमेटन

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून तक सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। पेपर मिल रोड के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की है। डीएम के निर्देश पर प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव डीपी सिंह ने ठेकेदार को 30 जून तक सड़क तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। डीएम का कहना है कि स्कूल खुलने से पहले सड़क हर हाल में तैयार हो जानी चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि पेपर मिल रोड के निर्माण की जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण की है। करीब 1800 मीटर की सड़क को सीसी बनाया जाना है। प्राधिकरण ने प्रशासन से अनुमति लेकर पेपर मिल रोड पर सभी प्रकार के चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया था। पुलिस से भी मदद मांगी थी। सड़क का निर्माण 20 जून तक पूरा करना था। मगर प्राधिकरण और ठेकेदार की लापरवाही से निर्माण समय से शुरू नहीं हो सका। 20 जून तक सड़क का 20 फीसदी भी निर्माण नहीं हो सका। प्राधिकरण के अभियंता लगातार ट्रैफिक नहीं रुकने का बहाना बनाते आ रहे हैं। चूंकि एक जुलाई से स्कूल खुलने हैं। ऐसे में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सड़क को स्कूल खुलने से पहले बनाने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर कार्यवाहक सचिव डीपी सिंह ने ठेकेदार को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें