फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवी पैट मशीनों की चक्रव्यूह में उलझे रहे डीएम-एसएसपी.

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवी पैट मशीनों की चक्रव्यूह में उलझे रहे डीएम-एसएसपी
विज्ञापन

सहारनपुर। ईवीएम और वीवी पैट मशीनों की खराबी में ही जिलाधिकारी और एसएसपी उलझे रहे। गंगोह थाने में पांच से छह घंटे दोनों अधिकारी अपनी टीम के साथ मशीनों को अदलने-बदलने में लगे रहे। खुद अधिकारियों ने गाड़ी से मशीन को उतारने और सेक्टर मजिस्टे्ट के माध्यम से भेजने में व्यक्तिगत दिलचस्पी दिखाई। यही नहीं आला अफसरों को लगातार फोन पर सफाई देते रहे।
विज्ञापन

डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने नकुड़ क्षेत्र के मतदान केन्द्रों से भ्रमण की शुरूआत की थी। इसी बीच ईवीएम और वीवी पैट मशीनों की खराबी की शिकायतों का सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों अधिकारियों ने गंगोह थाने में डेरा जमा लिया। रिजर्व में रखी गई मशीनों को गंगोह थाने में ही मंगा लिया गया। काफी वीवी पैट मशीनें अनफिट पाई गई। जो सही थी, उन्हें बदलने के लिए बूथों पर भेजा गया है, लेकिन वीवी पैट इतनी तादाद में खराब हुई कि उन्हें बदलने में काफी वक्त लग गया। यही नहीं लगातार हुई शिकायतों के कारण दोनों अधिकारी आला-अफसरों को सफाई देते रहे। इसी प्रक्रिया में उनके छह से अधिक घंटे गंगोह थाने में बीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें