सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित पंजाब ट्रांसपोर्ट कार्यालय में बृहस्पतिवार की रात लगभग पौने 11 बजे विद्युत फाल्ट होने से आग लग गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत आग पर काबू पा लिया। उस समय तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अंबाला रोड पर अमरजीत सिंह की पंजाब ट्रांसपोर्ट है। बृहस्पतिवार की रात को अचानक विद्युत फाल्ट के चलते आग लग गई। जिससे दुकान में रखा फर्नीचर एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान में आग लगते देख लोगों ने दुकान मालिक अमरजीत सिंह को सूचना दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि दुकान में कोई अधिक कीमती सामान नहीं रखा हुआ था। इस संबंध में दुकान मालिक अमरजीत सिंह ने बताया कि दुकान में कोई बड़ा कीमती सामान नहीं रखा हुआ था। लेकिन लोगों के प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे आग दूसरी दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा सकी।