फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा पंच कल्याण महोत्सव: सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जैन मुनि विरंजन सागर महाराज ने कहा पंच कल्याण महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 26 से 30 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

बड़तला यादगार अतिथि भवन में जैन मुनि विरंजन सागर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नेमिनाथ जिनबिंब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शांति महायज्ञ की शुरूआत 26 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ की जाएगी। 30 अप्रैल तक जैन धर्मशाला जैन बाग में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही शांति महायज्ञ भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेश जैन, अयोजक आशीष जैन, राजकुमार जैन आदि रहेंगे।
विज्ञापन

उधर, प्रवचनों के दौरान विरंजन सागर महाराज ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य का जीवन सुख के स्थान पर दुख का महासागर बन गया है। आनंद के स्थान पर निराशा दिखाई देती है। न हम त्याग की साधना कर पा रहे हैं और भाव भक्ति की भावना है। ये भावनाएं समाप्त हो गई। फिर हम सुख कैसे प्राप्त कर सकते हैं। साधना का स्थान संगठन ने ले लिया, जबकि साधना सदैव धर्म की भावना से की जा सकती है। संगठन संप्रदाय को जन्म देता है। संगठनों की बाढ़ सी आ गई और साधना विलुप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें