फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती पर स्कूल खोले जाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर जयंती पर स्कूल खोले जाने का किया विरोध
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भगवान महावीर जयंती पर सरकारी आदेश के बाद भी विद्यालय खोलने के निर्णय के विरोध में बुधवार को जैन समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रशासन से महावीर जयंती पर निकाली जाने वाली पालकी यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त कराने और जीव हत्या रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन

श्री दिंगबर जैन पंचायत समिति के बैनर तले जैन समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। तदोपरांत एसडीएम रामविलास यादव को प्रेषित ज्ञापन में अध्यक्ष अखिलेश जैन ने कहा कि भगवान महावीर जयंती पर केंद्र और प्रदेश सरकार ने राष्ट्रव्यापी अवकाश घोषित किया है। परंतु नगर के विभिन्न स्कूल कई वर्षों से सरकारी आदेशों की अवहेलना करके आम दिनों की तरह विद्यालय संचालित करते हैं। जो उनकी धर्म विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। ज्ञापन देने वालों में सुदेश जैन, हर्षित जैन, संजीव जैन, अखिलेश जैन, मुनीश जैन, लवी जैन, लक्ष्य जैन, संयम जैन, पारस जैन, प्रांशु जैन, अंकित जैन, प्रतीक जैन, रिषभ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें