फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन

देवबंद। सड़क निर्माण में ठेकेदार पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर घेराव किया। वहीं, हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

देवबंद-अंबहेटा शेखां मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को बीच में ही रुकवाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा की जिपं सदस्य शशी त्यागी, कमल त्यागी, ऋषभ त्यागी ने आरोप लगाया कि ठेकेदार सड़क के निर्माण कार्य में घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। जबकि लंबे समय के बाद सड़क का निर्माण आरंभ हुआ है। परंतु घटिया सामग्री लगने से उक्त मार्ग ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगा। इसी दौरान मौके पर पहुंचे ठेकेदार का ग्रामीणों ने घेराव करते हुए उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। सूचना मिलते ही कोतवाल पंकज त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। दूसरी ओर ठेकेदार नीरज बालियान ने बताया कि मार्ग के निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें