फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा के घर में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गरीब विधवा के घर में आग लगने से घर में रखा शादी का व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही परिवार सकुशल बच गया। पीड़िता ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नूरखेड़ी की शमीम विधवा कय्यूम शनिवार की रात में अपने बच्चों के साथ आंगन में सो रही थी। रविवार की सुबह घरों से आग की लपटें दिखाई देने पर शमीम हड़बड़ा कर उठी और उसने शोर मचा दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आये पड़ोसियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर तब तक घर का सभी सामान जल चुका था। गनीमत रही परिवार के सदस्य सकुशल बच गये। शमीम ने बताया कि घर में लड़की की शादी के लिए सामान इकट्ठा कर रही थी। जो आग में जल गया। दूसरी ओर घर में रखे टीवी, पंखे, कपड़े व खाने पीने का सामान आदि भी जल गया है। पीड़ित विधवा ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाली में भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें