फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को आयकर विभाग का पुतला फूंकेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर शहर के व्यापारी और उद्यमी लामबंद होने शुरू हो गए हैं। संयुक्त उद्यमी एवं व्यापारी संघर्ष समिति की बैठक में 23 मार्च को आयकर विभाग का पुतला फूंकने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी कि भविष्य में होने वाली किसी भी कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

आईआईए के चैप्टर चेयरमैन केआर सिंघल ने कहा कि हम अपने संसाधनों से उद्योग और व्यापार चलाते हैं। केंद्र और राज्य सरकारों को हमारे काम से राजस्व की प्राप्ति होती है। इसके बावजूद आयकर विभाग के निशाने पर सबसे अधिक यही वर्ग रहता है। उत्पीड़न की ऐसी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवेक मनोचा ने कहा कि आयकर विभाग की कार्रवाई से मनमानीपूर्ण है। यशपाल मैनी, केएल ठक्कर ने बताया कि 23 मार्च की सुबह दस बजे आयकर विभाग का पुतला फूंकने का निर्णय लिया गया। बैठक में रामजी सुनेजा, आरके धवन, अनूप खन्ना, एस कुमार, प्रियेश गर्ग, हरजीत सिंह, गौरव चौपड़ा, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें