फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खेलों में बालिकाओं ने दिखाया दम खम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की मंडलीय खेल प्रतियोगिता मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। इसमें मंडल के तीनों जनपदों के विद्यालयों की छात्राओं ने हिस्सा लेते हुए खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा को साबित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईओएस आरके तिवारी, अनिल भूषण चतुर्वेदी, एडी बेसिक अनुराधा शर्मा और बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने किया। आयोजकों ने कहा कि मंडलीय स्तर पर पदक जीतने वाली छात्राएं राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसके बाद बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दम खम दिखाया। इस मौके पर आदित्य नारायण शर्मा, सुभाष कुमार, सुशील कुमार, राशिद अली, राकेश कुमार राठी, सचिन कुमार, श्रद्घा वर्मा, सरोज शर्मा, विशाखा चौहान, गजाला खानम, पिंकी आदि मौजूद रहीं। समापन समारोह की मुख्य अतिथि एडी बेसिक अनुराधा शर्मा रहीं, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का परिणाम
खेल का नाम प्रथम द्वितीय
100 मीटर दौड़ सुमन समीना
200 मीटर दौड़ सुमन रूबी
400 मीटर दौड़ समीना कोमल
400 मीटर रिले दौड़ सहारनपुर शामली
ऊंची कूद आंचल शिवानी
लंबी कूद सुहाना अनुराधा
डिस्कस थ्रो संजना शाजिया
गोला फेंक मीनाक्षी नगमा
खो खो शामली मुजफ्फरनगर
वालीबाल शामली मुजफ्फरनगर
जूडो सहारनपुर मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें