फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में एक स्वर्ण सहित छह पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल छह पदकों पर कब्जा किया। खिलाड़ियों के लखनऊ से लौटने पर जिला कुश्ती संघ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सहारनपुर की ओर से अनेक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सहारनपुर की ओर से 69 किलोग्राम भार वर्ग में अंजुम मलिक ने स्वर्ण, 60 किलोग्राम भार वर्ग में तपस्या, 55 किलोग्राम भार वर्ग में सुहानी सिंह और 63 किलोग्राम भार वर्ग में अंजुल कुमार ने रजत पदक जीते। जबकि अमन चौहान ने 57 किलोग्राम और 98 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। सभी पदक विजेता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच प्रवीण यादव के प्रशिक्षु हैं। लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। आरएसओ प्रेम कुमार, डॉ. एके गुप्ता, गुलाब सिंह राणा, रामशरण, शिवा पालीवाल, आदेश चौधरी, लोकेश जयंत, जयेंद्र कुमार, एकाग्र मित्तल, रेनु विशेषता आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें