फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभालने की बजाय बिगड़ती चली गई शहर की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने में किए गए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के प्रयोग ने यातायात व्यवस्था सुधारने की बजाय और भी बिगाड़ डाला। जिसके चलते अब कोर्ट रोड पर भी पूरी तरह से जाम हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शहर के यातायात को संभालने के लिए जगह-जगह वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया। लेकिन पुलिस ने प्लान को वहां लागू किया जहां स्कूल की छुट्टी होने के समय को छोड़कर जाम की समस्या ही नहीं है। जबकि शहर के सभी बाजार, चौराहे पूरी तरह से जाम हैं। खासकर घंटाघर चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा एवं सभी बाजार वाले इलाके। पुलिस ने वहां कोई भी प्लान लागू नहीं किया।
कोर्ट रोड पर कलक्ट्रेट के सामने ही वन-वे कर डाला, जैन कॉलेज रोड पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया। जबकि जैन कॉलेज रोड पर कभी जाम की समस्या नहीं रही, कलक्ट्रेट तिराहे पर भी स्कूल की छुट्टी के समय को छोड़कर कभी जाम की समस्या नहीं रहती। लेकिन यहां प्लान लागू होने के बाद से जाम की समस्या इतनी अधिक हो गई है कि लोगों के वाहन घंटों तक जाम में फंसने लगे हैं। मंगलवार को कोर्ट रोड पूरी तरह से जाम रहा। जबकि मंगलवार को बाजार का साप्ताहिक अवकाश रहा। इस रोड की 90 प्रतिशत दुकानें बंद रहीं। दुकानों का सामान भी बाहर नहीं निकला, स्कूलों की भी मंगलवार को छुट्टी रहीं। लेकिन मंगलवार को पूरा दिन जाम ही जाम रहा। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यातायात को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोग बेतरतीब तरीके से वाहनों को निकालने का प्रयास करते हैं। जिस कारण जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें