फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की बिजली की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। व्यापारियों ने बिजली की कीमतें बढ़ाए जाने पर रोष जताया तथा बढ़े हुए विद्युत मूल्य को वापस लिए जाने तथा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने बिजली के रेट बढ़ाए जाने पर आक्रोश जताया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले से ही बिजली की दरें काफी अधिक हैं। ऐसे में बिजली की दरें और बढ़ाकर व्यापारियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं विद्युत नियामक आयोग द्वारा प्रदेश में विद्युत दरें 15 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ा दी गईं हैं, जो न्याय संगत नहीं है। बढ़ी विद्युत दरें वापस हों। व्यापारी एवं उद्यमी फिक्स चार्ज समाप्त करने की मांग कर रहे थे। अब फिक्स चार्ज को और बढ़ा दिया गया है। फिक्स चार्ज समाप्त किया जाए। व्यापारियों एवं उद्यमियों पर लागू कामर्शियल विद्युत दरें घरेलू विद्युत दरों से डेढ़ गुनी हैं। अब कॉमर्शियल विद्युत दरें भी बढ़ा दी गईं हैं। कॉमर्शियल विद्युत दरें घरेलू दरों के बराबर हों तथा बढ़ी दरें वापस हों। प्रदेश में व्यापारियों को अपनी सुरक्षा के जिए शस्त्र लाइसेंस जारी किए जाएं। पंजीकृत व्यापारियों, सराफा एवं स्वर्णकार व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता पर जारी किए जाएं जिससे व्यापारी अपनी सुरक्षा एवं स्वयं भी कर सकें। इस मौके पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मुकुंद मनोहर गोयल, अजय शर्मा, अरुण गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, विजय छाबड़ा, प्रवीन जैन, जौली प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें