फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार थाने के प्रभारियों में फेरबदल, भूपेंद्र सिंह बने बड़गांव प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसएसपी बबलू कुमार ने चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। खाली बड़गांव थाने का चार्ज भूपेंद्र सिंह को दिया गया है। जबकि रामपुर थाना प्रभारी चंद्र प्रकाश कठेरिया को हटाकर अपराध शाखा की विवेचना सेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही पांच थाने के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया था। जिसमें बड़गांव थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह को मंडी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया था। तब से ही बड़गांव पर तैनाती को लेकर माथापच्ची चल रही थी। शुक्रवार को सूची जारी कर रामपुर में तैनात उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को बड़गांव थानाध्यक्ष बनाया दिया गया है। अपराध शाखा की विवेचना सेल से निरीक्षक एसके राणा को रामपुर का प्रभारी बनाया गया है। रामपुर के प्रभारी चंद्र प्रकाश कठेरिया को अपराध शाखा की विवेचना सेल भेज दिया गया है। नकुड़ थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को गागलहेड़ी थानाध्यक्ष बनाया गया है। सदर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक यशपाल सिंह को नकुड़ थानाध्यक्ष बना दिया गया है। जबकि गागलहेड़ी थानाध्यक्ष सुशील कुमार सैनी को एसएसआई बेहट बनाया गया है।
इसके अलावा 19 उप निरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है। जिसमें पुलिस लाइन से ज्ञानेंद्र सिंह को एसएसआई सदर कोतवाली, विकास कुमार को नगर कोतवाली का मालीगेट चौकी प्रभारी, कृष्ण कुमार को मिर्जापुर के हथिनीकुंड चौकी प्रभारी, अशोक कुमार को थाना नानौता, धीरेंद्र सिंह को नगर कोतवाली की नुमाइश कैंप चौकी प्रभारी, ओमवीर सिंह को सरसावा थाना की शाहजहांपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। गंगोह से उमेश त्यागी को पुलिस लाइन, हसनपुर चौकी प्रभारी राजकुमार चंदेल को थाना गंगोह, पेपर मिल रोड चौकी प्रभारी बृजभूषण शर्मा को थाना नानौता, टोडरपुर चौकी प्रभारी राजकुमार तोमर को मानकमऊ चौकी प्रभारी, सुरेंद्र सिंह को नानौता से सदर कोतवाली की चंद्रनगर चौकी प्रभारी, कुतुबशेर से जितेंद्र भाटी को बेहट के पूजनेकी चौकी प्रभारी, नानौता से सचिन शर्मा को निर्यात निगम चौकी प्रभारी निर्यात निगम थाना मंडी, निर्यात निगम के चौकी प्रभारी संजय राणा को लेबर कालोनी चौकी प्रभारी, मानकमऊ चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सिंधु को रामनगर चौकी प्रभारी, नगर कोतवाली से शिव कुमार को देवबंद की घलौली चौकी प्रभारी, चंद्र नगर चौकी प्रभारी दीपक चौधरी को चिलकाना के टोडरपुर चौकी प्रभारी, रामपुर से महबूब अली को नगर पुलिस अधीक्षक का वाचक, थाना देवबंद से राहुल कुमार को थाना बेहट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें