बड़गांव (सहारनपुर)। 20 दिन पूर्व गांव चिराऊ से चोरी हुए पशु को पुलिस तो अब तक तलाश नहीं पाई थी, लेकिन पीड़ित ने खुद उन्हें एक पशु व्यापारी के घर से बरामद कर लिया। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर आरोपी के विरुद्ध कार्र्रवाई की मांग की है। गांव चिराऊ निवासी रामकुमार पुत्र संतराम की 20 दिन पूर्व चोर उसकी एक भैंस चोरी कर ले गये थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग थी। जब पुलिस ने कुछ नहीं किया तो पीड़ित ने खुद ही अपनी भैंस की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को अपनी चोरी गयी भैंस को देवबंद से बरामद कर घर ले आया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की कार्य प्रणाली को देखते हुए पीड़ितों ने खुद ही चोरी गये अपने पशुओं को तलाशना पड़ रहा है। इससे पूर्व कई चोर गये पशुओं को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है।