फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव से पूर्व अहम होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवंबर माह में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का सहारनपुर दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार महेंद्र नाथ पांडेय सहारनपुर आएंगे। इस दौरे को भाजपा में चल रही गुटबाजी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय सहारनपुर में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुबह साढ़े सात बजे लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस में जाकर रुकेंगे। सुबह नौ बजे सिद्घपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन को जाएंगे। 11 बजे गांधी पार्क जनमंच में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के दौरे को लेकर भाजपा की जिला और महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। क्योंकि, पिछले दिनों भाजपा महानगर में चल रही गुटबाजी कई मामले सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 अगस्त के सहारनपुर दौरे के बाद मुख्यमंत्री द्वारा नसीहत देने पर भाजपाइयों ने सांसद आवास पर बैठक का आयोजन कर एकजुट होने का दावा किया था। इसके दो दिन बाद प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अमित गगनेजा, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेंद्र निम, कुंवर ब्रिजेश सिंह सहित पूर्व विधायकों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की सर्किट हाउस में डीएम और एसएसपी के साथ गोपनीय बैठक हुई थी। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में भाजपाइयों ने दोनों अधिकारियों से कहा था कि जनसमस्या लेकर आने वाले हर कार्यकर्ता की बात को सुना जाए और समाधान कराया जाए। मगर निचले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते हैं। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व सहारनपुर नगर निगम चुनाव को लेकर चकराता मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में महानगर प्रभारी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया के सामने ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया था और कई पदाधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इसके बाद भाजपा में चला रही गुटबाजी एक बार फिर सामने आई थी। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के दौरे को अहम माना जा रहा है। इस दौरे के बाद भाजपा के कई पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें