फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की टीम से बदसलूकी, कोतवाली पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लिंक रोड पर अवैध रूप से बनाए जा रहे बेसमेंट को रुकवाने पहुंची सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम के साथ गाली-गलौज और धक्कामुक्की की गई। खुद को घिरता देख टीम बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई। इसके बाद पूरी टीम आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई के लिए तहरीर देने को नगर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

प्राधिकरण के जेई रोहित पाठक ने नगर कोतवाली पुलिस को बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों को लिंक रोड पर अवैध रूप से बेसमेंट का निर्माण होने की शिकायत मिली थी। शाम करीब चार बजे रोहित पाठक अपनी टीम के साथ निर्माण की सत्यता जानने मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने मौके पर मिले अनिल नाम के व्यक्ति से नक्शा दिखाने को कहा गया तो वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने फोन कर अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। अन्य लोगों की शह पर उसने प्राधिकरण के जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की और गाली-गलौज की। बताया कि खुद को घिरता देख टीम वहां से लौट आई। उधर, रोहित पाठक ने बताया कि जो भवन बन रहा है उसका आवासीय नक्शा पास है, मगर भवन स्वामी मनमाने तरीके से बेसमेंट बना रहा है। शिकायत मिलने पर वह पहुंचे थे, मगर उनके साथ बदसलूकी की गई। बताया कि वह बदसलूकी करने वालों के साथ ही जिस व्यक्ति के नाम नक्शा पास है उसके और अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें