फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे मुन्नों ने कल्पनाओं को रंगों से कागज पर उकेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी ग्लोबल स्कूल में विद्या परिषद देहरादून द्वारा आयोजित कला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अव्वल आने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन पूजा शिशिर सिंह राणा ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर उन्होंनेे बच्चों से आह्वान किया कि वे भी अपने आसपास दबे कुचले वर्ग के लोगों की मदद करें। इसके बाद हुई कला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पना को रंगों से कागज पर उकेरा। इसमें ताबिश, अर्णव, शौर्य, अरक, रौनक, सागर, आकांशा, वेदांश, सार्थक, अनुष्का, असद, अनन्या, कनिष्क, अपूर्व, वीरप्रताप, आदित्य, सादिक, दीपांशु, अनस, अंशिका, खुशी, दिव्या, शगुन, दीक्षांत, आयुष, फैसल, सुहैल, शिफा, आकाश, अभि, निकिता, सुफियान, सौरभ, शिवम, उज्जवल, कृष्णा, आमिर, आर्यन, भाविका, आदि बच्चों को विद्या परिषद देहरादून के द्वारा पुरस्कृत किया गया। अध्यापकों के बीच हुई कला प्रतियोगिता में भाविका जसुधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें