फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकाबला ए कव्वाली में झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंदू और मुस्लिम एकता का प्रतीक मेला गुघाल के तहत कराए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों कर श्रंखला में शुक्रवार को मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन किया गया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर कलाकारों ने वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के पुत्र लव सैनी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर और भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। कव्वाली की शुरूआत नात-ए-पाक से की गई। कव्वालों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। बेबी बनारसी और बैंगलोरी बाबू के बीच कड़ा मुकाबला चला, जिसने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। मुकाबले में बेबी बनारसी विजेता बनी। कार्यक्रम संयोजक कमल गर्ग, बाबर अली और शाहिद सिद्दीकी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नितिन सिंघल, कमल शर्मा, गौरव राणा, रमजान, फिरोज, किशोर शर्मा, अमित, ब्रिजेश, डॉ. मनोज, प्रदीप, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें