फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडिश्नल कमिश्नर से मिले टैक्स एडवोकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
एडिशनल कमिश्नर से मिले टैक्स एडवोकेट
विज्ञापन

सहारनपुर। जीएसटी पोर्टल पर रिटर्न दाखिल करने में आ रही समस्याओं को लेकर टैक्स एडवोकेटस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर अनिल पाठक से मिला। उन्होंने जीएसटीआर-1 रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर से आगे बढ़ाने और विलंब शुल्क नहीं लगाने सहित अन्य मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर कार्यालय पर अध्यक्ष राकेश जैन एडवोकेट ने कहा कि सर्वर फेल होने से जीएसटी पोर्टल पर पिछले दो दिनों से रिर्टन दाखिल नहीं हो रहे हैं। महासचिव राजेश वाधवा ने कहा कि सर्वर पर रिटर्न के लिए बिल अपलोड करने के बाद प्रोसेसिंग में काफी समय लग रहा है। इसके चलते दो दिन पूर्व भरी गई रिटर्न भी अपलोड नहीं हो पा रही है। कोषाध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि जीएसटीआर-1 रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को 10 सितंबर से आगे बढ़ाया जाए। इस पर एडिशनल कमिश्नर ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान जसविंदर सिंह, राजीव खुराना, खुुर्शीद अहमद, मनोज जैन, अनिल गुप्ता, राजेश कपूर, प्रियांक भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, ज्ञानपाल गुप्ता, आशीष गुप्ता, श्रवण कुमार, कुलविंदर सिंह, महीपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें