फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को दी मात, 31 को मिली अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
बेहट के मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए लोग। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
31 लोगों को कोविड-19 से मिली छुट्टी
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। सहारनपुर जनपद के लिए सोमवार को कोरोना को लेकर एक और अच्छी खबर आई है। कोरोना पॉजिटिव मरीज तेजी से निगेटिव होने लगे हैं। ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल से सोमवार को रवाना ऐसे 31 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, जिनकी दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इनमें पांच महिलाओं, दो बच्चे व एक बंदी शामिल है।
विज्ञापन

अस्पताल के इंचार्ज डॉ. कपिल देव ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर यहां भर्ती किए गए सहारनपुर की दानिश कॉलोनी के तौकिर, हबीबगढ़ के साजिद, लोहानी सराय की जरीन, बहार अहमद, अनमता, आलिया, गुलशन, ढोलीखाल के मुन्नवर, आजाद नगर की फरहत जहां, हरोड़ा के मो. माजिद, पीरवाली गली के फैजल, राहिल, सुहैल, रिमशा, साजिदा, देवबंद के अली आजम, असम के उकबा आलीब, शफीउर रहमान, चांद मोहम्मद, अब्बुबकर सिद्दीकी, मो. अनवर, अजहर, इमामुद्दीन, बाबर अली, बिहार के फरमान, मो. मेहराज, महाराष्ट्र के नावेद, मोमीन, पश्चिम बंगाल के शेख बहादुर, गुजरात के रहमान, अफगानिस्तान के मो. इदरीश (मदरसा छात्र) की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें छुट्टी दे दी गई है। थाना मिर्जापुर प्रभारी विरेशपाल गिरी ने बताया कि इनमें से नावेद जेल से यहां लाया गया था जिसको सहारनपुर की थाना मंडी पुलिस को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि अन्य को संबंधित थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें