फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से उड़ाए 3.21 लाख कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पैसे डबल करने का झांसा देकर साइबर अपराधी द्वारा महिला के खाते से उड़ाए गए 3.21 लाख रुपये वापस कराए गए हैं। थाना साइबर क्राइम पुलिस को सफलता मिली है, जबकि आरोपी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि गिल कॉलोनी निवासी आरुषि सिंघल ने पिछले दिनों थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरुषि ने बताया था पैस डबल करने का झांसा देकर साइबर अपराधी ने उनके खाते से 3.21 लाख रुपये खाते से उड़ा लिए। उन्हें इंस्टाग्राम पर एक लिंक भेजा गया था, जिसके खोलने बाद उनके खाते से पैसा उड़ा लिया गया। बैंक की ओर से आए मेसेज के जरिए उन्हें खाते से पैसा निकलने की जानकारी मिली। आरुषि ने तत्काल प्रभाव से शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर किया गया था। पता लगते ही साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और बैंक अधिकारियों से संपर्क कर पैसा फ्रीज करा दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने आरुषि सिंघल के खाते में पैसा वापस कराया है। एसएसपी का कहना है कि आरोपी को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें